फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The corporation started a tree cutting campaign to prevent power failures during Diwali.

Bhiwani News: दिवाली पर बिजली फाल्ट से बचाव के लिए निगम ने शुरू किया ट्री कटिंग अभियान

Fri, 10 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The corporation started a tree cutting campaign to prevent power failures during Diwali.
ट्री कटिंग अभियान चलाते बिजली निगम के कर्मचारी। 
भिवानी। दिवाली पर बिजली फाल्ट और स्पार्किंग से बचाव के लिए निगम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्री कटिंग अभियान शुरू किया है। इस दौरान बिजली लाइनों के बीच आ रही पेड़ों की टहनियों को हटाया जा रहा है। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को निगम कर्मचारी हाईड्रोलिक मशीन के जरिये बिजली लाइनों के बीच से टहनियां हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दिवाली से पहले सभी फीडरों पर स्पेशल मेंटनेंस के निर्देश दिए हैं। बारिश के बाद पेड़ों की टहनियां 11 केवी व एलटी लाइनों के बीच आ रही हैं जिससे लाइनों में स्पार्किंग और फाल्ट बढ़ रहे हैं। निगम का उद्देश्य है कि दिवाली पर किसी तरह का विद्युत व्यवधान न हो। सर्कल महाप्रबंधक विनोद पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बिजली खंभों पर अनावश्यक तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ ट्री कटिंग का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

शहरी फीडरों पर मेंटनेंस का काम
शहरी फीडरों पर भी दिवाली से पहले सभी फीडरों की मेंटनेंस की जा रही है। फीडर इंचार्ज और उनकी टीम इलाके की बिजली लाइनों की जांच कर ढीले तारों को दुरुस्त कर रही है और खंभों पर अनावश्यक तार हटाने का काम कर रही है। भीड़ भरे बाजारों में तारों के जंजाल से मुक्ति दिलाने के लिए खंभों के आसपास लटक रहे तारों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed