{"_id":"65bbdd4a56fd6bd40b0b2b18","slug":"the-connection-of-the-consumer-who-does-not-pay-electricity-bill-above-rs-5000-will-be-disconnected-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-112572-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पांच हजार से ऊपर बिजली बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ता का कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पांच हजार से ऊपर बिजली बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ता का कटेगा कनेक्शन
Thu, 01 Feb 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बैठक में गांवों के इंचार्ज को दिशा निदेंश देता बिजली विभाग अधिकारी।
भिवानी। बीटीएम चौक स्थित बिजली विभाग के उपमंडल कार्यालय में वीरवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कार्यकारी अभियंता कुलदीप मोर ने उपमंडल अधिकारी रजनीश तिवारी को निर्देश दिए कि जिस भी उपभोक्ता का बिजली बिल पांच हजार या इससे अधिक या फिर पिछले 6 माह का बिल बकाया हो, उन सभी के कनेक्शन काटे जाए।
उन्होंने कहा कि जो भी उपभोक्ता गांव के अंदर मकान छोड़कर शहर में आ चुके हैं तथा उनके गांव का बिल बकाया है उसे उपभोक्ता के शहर के बिजली बिल में जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर का सर्वे कर खराब बिजली मीटरों को बिल की आधी राशि भरकर जल्द बदले जाए। इसके अलावा खराब लाइन व पोल जल्द ठीक किए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकें।
इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जाएं। उन्होंने ने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता का बिल बकाया नहीं रहना चाहिए। यदि किसी का भी बिल बकाया रहा तो संबंधित कर्मचारी व इंचार्ज इसके जिम्मेदार होंगे और उनके ऊपर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में गांवों के इंचार्ज संदीप, इंचार्ज अशोक जेई, इंचार्ज जोगेंद्र जेई, इंचार्ज शमशेर फोरमैन आदि मौजूद रहे।