फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The conductor beat the passenger for asking for the remaining five rupees of the ticket.

Bhiwani News: टिकट के बचे पांच रुपये मांगने पर परिचालक ने यात्री को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The conductor beat the passenger for asking for the remaining five rupees of the ticket.
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा से भिवानी जा रही हरियाणा रोडवेज बस में शुक्रवार को एक सवारी और परिचालक के बीच पांच रुपये के लिए विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन

सोनू निवासी बवानीखेड़ा रोजाना की तरह बवानीखेड़ा से भिवानी जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। उसने टिकट के लिए 50 रुपये दिए। परिचालक ने उसे 25 रुपये का टिकट जारी किया और 20 रुपये वापस कर दिए। जब सोनू ने शेष 5 रुपये मांगे तो परिचालक तैश में आ गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। यह घटना लोहारी जाटू गांव के पास बस में घटित हुई। बस में मौजूद अन्य सवारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को शांत करवाया। मारपीट के दौरान सोनू को चोटें भी आईं। थाना बवानीखेड़ा प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि वे अभी मीटिंग से लौटे हैं और मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा मामला सामने आता है तो जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed