फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The competition will be conducted

Bhiwani News: ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए करवाई जाएगी प्रतियोगिता

Sat, 14 Sep 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The competition will be conducted
भिवानी के लोहारू में कार्यक्रम की जानकारी देते जिला नोडल अ​धिकारी कमल शर्मा।
भिवानी। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की तरफ से ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला भिवानी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा है। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की भागीदारी अनिवार्य है। जिला परियोजना संयोजक अधिकारी संतोष नागर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

सहायक परियोजना अधिकारी विवेक अदलखा ने बताया कि पेंटिंग डीपीसी कार्यालय भिवानी में 25 सितंबर तक पहुंच जानी चाहिए। प्रत्येक क्लस्टर के लिए एबीआरसी को क्लस्टर नोडल अधिकारी और प्रत्येक बीआरपी को खंड नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कमल शर्मा जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि पेंटिंग के विषय ऊर्जा का संरक्षण,पर्यावरण का अनुरक्षण, ऊर्जा की बचत ही पर्यावरण की रक्षक। राज्य स्तर के लिए चयनित पेंटिंग्स 13 नवंबर को ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसे 2 घंटे में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय पुरस्कार 30,000, तृतीय पुरस्कार 20,000 और 10 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को 7,500 व प्रत्येक समूह की 50 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स विजेताओं के अलावा को मोमेंटो, प्रमाणपत्र और 2,000 नकद राशि दी जाएगी। बच्चों और उनके अभिभावकों के आने-जाने का किराया सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। फाइन आर्ट स्पेशलिस्ट तरुण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य स्तर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे 11 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1,00,000 द्वितीय पुरस्कार 50,000 तृतीय पुरस्कार 30,000 रुपये और अन्य आकर्षक पुरस्कार जैसे लैपटॉप, टेबलेट आदि भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed