फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The colony residents demonstrated

Bhiwani News: समस्या के समाधान को लेकर काॅलीनीवासियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The colony residents demonstrated
अधीक्षक अभियन्ता को ज्ञापन सौंपते जन संघर्ष समिति के सदस्य।
भिवानी। विद्यानगर निवासियों ने जन संघर्ष समिति के माध्यम से हनुमान मंदिर गली में पेयजल की आपूर्ति को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल में अधीक्षक अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया व समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जन संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि हनुमान मंदिर गली के अंतिम छोर पर पिछले दो वर्ष से पीने का पानी नहीं आ रहा है। गली के नागरिक संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से अपनी समस्या को लेकर कई बार लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल भालोठिया, मोहन दत्त पालीवाल, धूपसिंह, कप्तान ब्रहमानंद, राज सिंह घनघस, महाबीर फौजी, रामफल देशवाल, संतोष देशवाल मौजूद रहे।

वार्ड 25 में सीवरेज ब्लॉकेज और लीकेज की समस्या से लोग परेशान

भिवानी। शहर के वार्ड 25 के नारनौली मौहल्ला, गोदारा बर्फ फैक्ट्री के आगे और नीम चौक पर पिछले कई माह से सीवरेज ब्लॉक व पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है। इसके कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का भय भी बना हुआ है। वहीं बच्चों को भी स्कूल में जाते समय कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या से कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते नागरिक गंदगी के बीच में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में वार्ड नंबर-25 के पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि क्षेत्रवासियों की ओर से कई बार नारनौली मोहल्ला, गोदारा बर्फ फैक्टरी के आगे, नीम चौक सीवरेज ब्लॉक व पेयजल लाइन लीकेज की समस्या से अवगत करवाया गया है। इसके समाधान की गुहार उन्होंने संंबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा खुले दरबार में भी लगाई है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

इस मौके पर क्षेत्रवासी सरोज जाखड़ व सपन कुमार ने कहा कि पिछले करीबन एक वर्ष से वे सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज ओवरफ्लो रहने के कारण बच्चों को स्कूलों में और महिलाओं को मंदिर जाने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इसके चलते यहां पर बीमारी फैलने का भय भी बना हुआ है। उन्होंने विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान किए जाने गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed