फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The cold has increased the demand for warm clothes, crowds have gathered in the markets.

Bhiwani News: ठिठुरन ने बढ़ाई गर्म कपड़ों की मांग, बाजारों में उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The cold has increased the demand for warm clothes, crowds have gathered in the markets.
हुडा पार्क के पास लगे बाजार में कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक।
भिवानी। जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन-प्रतिदिन गिरते तापमान के कारण लोगों ने अब ऊनी कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। रविवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे हल्की ठिठुरन भरी ठंड महसूस की गई। वहीं शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 249 तक पहुंचने से सुबह के समय हल्की स्मॉग जैसी प्रदूषित धुंध भी देखने को मिली।
विज्ञापन

मौसम की बदलती करवट के बीच शहर के बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने के साथ ही सड़कों किनारे मूंगफली और गुड़ से बनी गज्जक की स्टॉलें भी सजने लगी हैं। हुडा पार्क के पास हर साल लगने वाला तिब्बती गर्म कपड़ों का बाजार भी शुरू हो गया है जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड और भी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


एक से पांच हजार रुपये तक के बिक रहे ऊनी कपड़े
शहर के ऊनी कपड़ों के बाजारों और शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों के अनुसार फिलहाल एक से पांच हजार रुपये तक के स्वेट शर्ट और विंटर कोट जबकि 500 से 1500 रुपये तक के महिलाओं के स्टोल और शॉल बिक रहे हैं। इसके अलावा 250 से 500 रुपये तक के टोपे की भी अच्छी मांग है। दुकानदारों का कहना है कि अभी नई वैरायटी आना शुरू हुई है और अगले एक सप्ताह में बाजार में और नए डिजाइन व ब्रांड के ऊनी कपड़े उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ रहे खांसी और जुकाम के मरीज
एक्यूआई और ठंड बढ़ने के साथ ही शहर के अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार और आंखों में जलन की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार अन्य प्रदूषित शहरों की तुलना में भिवानी में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में प्रतिदिन आंखों में जलन के करीब 35 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में औसतन 140 से 180 मरीज खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। यही स्थिति निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों की भी है। नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार आंखों में जलन होने पर ठंडे पानी से धोते रहें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट या चश्मा पहनें और प्रदूषित जगहों से बचें। समस्या अधिक होने पर चिकित्सक से परामर्श लें और खुद से दवा का प्रयोग न करें। फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि ऐसे मौसम में सांस के मरीजों को सुबह-शाम सैर पर जाते समय सावधानी रखनी चाहिए। छोटे बच्चों को ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। बुखार, खांसी या जुकाम होने पर समय से दवा लें और चिकित्सक की सलाह अनुसार ही उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed