{"_id":"69dbf860ec0923aa210d91dd","slug":"the-citys-roads-will-shine-with-new-lighting-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149570-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोशनी के नए साज से चमकेंगी शहर की राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोशनी के नए साज से चमकेंगी शहर की राहें
विज्ञापन
शहर में स्ट्रीट पोल पर लगी लाइट।
भिवानी। शहर के सुंदरीकरण के तहत नगर परिषद ने हांसी रोड सहित प्रमुख मार्गों पर नए डिजाइन के विक्टोरिया स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। शुरुआती चरण में सर्कुलर रोड, रोहतक रोड, हांसी रोड और लोहारू रोड पर इन पोलों को स्थापित किया जा रहा है।
नगर परिषद के अनुसार शहर की करीब 250 जगहों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी जिन पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल हांसी रोड पर बासिया भवन के समीप नए पोल लगाने का कार्य जारी है।
नगर परिषद द्वारा सर्कुलर रोड के डिवाइडरों सहित शहर के सभी प्रवेश मार्गों और मुख्य चौक-चौराहों पर पुराने स्ट्रीट लाइट पोल बदलने का कार्य किया जा रहा है। रोहतक गेट से हुन्नामल की प्याऊ तक, ऑटो मार्केट और रेलवे पुल से गंदा नाला तक डिवाइडरों पर नए पोल लगाए जा चुके हैं। अब हांसी गेट से जूई नहर तक नए पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से पुराने स्ट्रीट लाइट पोलों को हटाकर शहर के अंदरूनी हिस्सों में जहां अभी तक प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है वहां लगाया जाएगा। नगर परिषद चेयरपर्सन भवानी प्रताप ने बताया कि शहर में नए स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूरा किया जाएगा और जल्द ही सभी प्रमुख स्थानों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी।