Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The City Council's team inspected the old toilets of the city

Bhiwani News: शहर के पुराने शौचालयों का नगर परिषद की टीम ने निरीक्षण कर जाना हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
The City Council's team inspected the old toilets of the city
शौचालयों का निरीक्षण करते नप स्वच्छ भारत के सिटी इंचार्ज सन्नी शर्मा व चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवान - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद की टीम ने बुधवार को शहर के शौचालयों का हाल जानने के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी शौचालय में वॉशवेशन तो किसी में टोंटियां गायब मिलीं। कई शौचालयों को तो काफी अर्से से खोला तक नहीं गया था। शौचालयों की हालत देखकर यहां की कमियों को चिह्नित किया गया, जिन्हें जल्द दूर कराने के लिए इनका सुदृढ़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद स्वच्छ भारत के सिटी इंचार्ज सन्नी शर्मा के साथ चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने शहर के विभिन्न शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। शहर के घंटाघर, नेहरू पार्क और बासिया भवन के समीप बने सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था जांची। नेहरू पार्क के पास बने शौचालय में तो टोंटी ही गायब मिली। वहीं यहां पानी का भी इंतजाम नहीं था। जबकि छत पर पंखे तो लगे थे मगर चालू नहीं मिले। इसी तरह बासिया भवन के पास शौचालय के अंदर भी काफी कमियों को दर्ज किया गया। जबकि घंटाघर शौचालय में भी काफी सुधार की जरूरत महसूस हुई। यहां पर आसपास के दुकानदारों व बाजार में आने वाले लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां ज्यादा दबाव को देखते हुए इसमें भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। दरअसल नगर परिषद ने शहर में नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के साथ साथ पुराने शौचालयों के सुदृढ़ीकरण की भी योजना बनाई है। इसके तहत जल्द काम शुरू होगा। स्वच्छ भारत सिटी इंचार्ज सन्नी शर्मा ने बताया कि पुराने शौचालयों के अंदर कमियों का पता लगया जा रहा है। इनका बाद में एस्टीमेट तैयार कराकर उनका जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया जाएगा। प्रत्येक पुराने शौचालय पर दो से पांच लाख रुपये तक का खर्च आएगा।
विज्ञापन

बंद पड़े शौचालयों का भी शुरू कराया जाएगा इस्तेमाल
शहर के अंदर काफी ऐसे सार्वजनिक शौचालय हैं, जिनके बाहर ताला लगा है। वहीं इनका लंबे अर्से से इस्तेमाल भी नहीं हो रहा है। अब नगर परिषद ऐसे शौचालयों का भी नियमित रूप से इस्तेमाल शुरू कराएगा। शहर के दिनोद गेट गांधी नगर के शौचालय पर दुकानदारों ने ताला जड़ दिया है, जिसके बाहर हैंडलूम व्यापारी अपना सामान रख कर जगह का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे शौचालयों को नियमित रूप से इस्तेमाल में लाने के लिए भी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत के तहत पुराने सार्वजनिक शौचालयों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसकी कमियों का पता लगाने के लिए निरीक्षण किया गया है। जल्द ही इन शौचालयों के एस्टीमेट तैयार कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
- सन्नी शर्मा, सिटी इंचार्ज स्वच्छ भारत नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed