{"_id":"691ccc78e5238fd2b40b2aa4","slug":"the-city-council-has-prepared-two-night-shelters-for-the-helpless-people-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142706-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: असहाय लोगों के लिए नगर परिषद ने तैयार किए दो रैन बसेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: असहाय लोगों के लिए नगर परिषद ने तैयार किए दो रैन बसेरे
विज्ञापन
बस स्टैंड पर नगर परिषद द्वारा बनाया गया रैन बसेरा।
भिवानी। बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर परिषद ने जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए शहर में दो रैन बसेरे तैयार किए हैं जहां रात्रि विश्राम की पूरी व्यवस्था की गई है। इस कार्य को डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर पूरा किया गया।
नगर परिषद ने शहर में एक रैन बसेरा बस स्टैंड पर तथा दूसरा रेलवे स्टेशन के नजदीक वेदान धर्मशाला में बनाया है। यहां रात में असहाय लोग सुरक्षित रूप से रुक सकेंगे। दोनों स्थानों पर निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि बस स्टैंड रैन बसेरे पर ललित (मो. 7015881402) और वेदान धर्मशाला रैन बसेरे पर राजेंद्र (मो. 8607050287) की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को रात के समय रुकने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नगर परिषद द्वारा इन रैन बसेरों की निरंतर निगरानी और निरीक्षण किया जाएगा।