फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The city continues to yearn for new drinking water and sewerage lines, a draft worth crores is gathering dust

Bhiwani News: नई पेयजल और सीवरेज लाइन को तरसता रहा शहर, करोड़ों का मसौदा फांक रहा धूल

Mon, 25 Dec 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The city continues to yearn for new drinking water and sewerage lines, a draft worth crores is gathering dust
भिवानी। नई पेयजल और सीवरेज लाइन को सालभर पूरा शहर तरसता रहा, जबकि करोड़ों का मसौदा अभी भी धूल फांक रहा है। पूरे शहर में अमृत द्वितीय फेज में काम को सरकार से बजट की मंजूरी नहीं मिली है। इसकी वजह से नगर परिषद न जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग काम करा पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में पुरानी पाइप लाइन की वजह से लीकेज और ठप सीवर की समस्या बनी है। कई जगह लाइनों को बदले जाने का एस्टीमेट भी विभागीय अधिकारियों ने तैयार किया है। इससे पूरे शहर के अंदर करीब 45 से 50 किलोमीटर दायरे में पेयजल और सीवरेज की लाइन बदली जानी हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में 42 साल पुरानी जर्जरहाल सीवर और पेयजल लाइनों को बदलने का मसौदा तैयार किया था। लेकिन साल भर इस पर अधिकारियों ने होम वर्क किया और मसौदा मुख्यालय को भेजा गया। मगर अब तक इस पर न तो सरकार ने कोई आपत्ति लगाई न ही इसमें बजट की मंजूरी दी है। सबसे अहम बात तो यह है कि शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर परिषद दोनों ही अब शहर में नए सीवरेज और पेयजल लाइनों पर कोई काम भी नहीं करा पा रहे हैं। अमृत प्रथम चरण का काम भी अभी अधूरा पड़ा है। इसके पूरा होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सबसे अधिक पानी की लाइनों में लीकेज की वजह से शहरी कॉलोनियों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाग्राम योजना में भी अभी तक नहीं बढ़े आगे कदम, सिर्फ सर्वे तक सिमटा मसौदा
जिले में 25 से अधिक गांवों में महाग्राम योजना के तहत नई सीवर लाइन डाले जाने का मामला आगे बढ़ा है। अधिकारियों की कार्यवाही सिर्फ सर्वे तक ही सिमटी है। हरियाणा सरकार ने इसी साल जिले के बड़े गांवों को महाग्राम योजना में शामिल करते हुए इनके अंदर नई सीवर लाइन डालने और इसके लिए बजट देने का एलान किया था, मगर साल भर महाग्राम योजना में शामिल गांवों में सिर्फ सर्वे का ही काम हो पाया।


अमृत द्वितीय चरण के कार्य की अभी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जिन गांवों का महाग्राम योजना के तहत चयन हुआ है। उनमें सर्वे कराया गया है। विभाग की ओर से चार दशक पुरानी सीवरेज लाइनों और पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया है। मुख्यालय से जैसे आदेश आएंगे उसी हिसाब से काम होगा।
-सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article