फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The chiefs celebrated the foundation day at 11 booths of Bahal

Bhiwani News: बहल के 11 बूथों पर प्रमुखों ने मनाया स्थापना दिवस

Mon, 07 Apr 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 07 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The chiefs celebrated the foundation day at 11 booths of Bahal
बहल। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ और अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया और संगठन की मजबूती के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रवादी संगठन है और जिसमें देश व समाज प्रेम की भावना का समावेश है।
विज्ञापन


रविवार को बहल कस्बे के सभी 11 बूथों पर बूथ प्रमुख के अलावा बूथों के अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथ के कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उनके घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगाया और भारत माता की जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के नींव रखी थी। आज उन्हीं की नीतियों पर चलते हुए भाजपा देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन के रूप में उभरी है। इस अवसर पर हनुमान शर्मा पाजू, पवन शर्मा सुरपुरा कलां, अजय श्योराण बिधनोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed