फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The car rider kidnapped the girl who came to fill the form

Bhiwani News: फॉर्म भरने के लिए आई युवती का दिनदहाड़े कार सवार ने किया अपहरण

Sat, 08 Jul 2023 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Jul 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
The car rider kidnapped the girl who came to fill the form
भिवानी। गांव से पढ़ाई के लिए फाॅर्म भरने आई 22 वर्षीय युवती का शुक्रवार दोपहर को कार सवार युवक अपहरण करके अपने साथ ले गया। युवती के पिता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसने ई रिक्शा की एजेंसी ले रखी है। उसके दो संतान, एक लड़का और एक लड़की है। उसकी 22 वर्षीय लड़की ने बीए पास की है और आगे की पढ़ाई करने के लिए वह भिवानी फॉर्म भरने के लिए आई थी। फोन पर उसे पता चला कि हांसी गेट के समीप जमाई रोड पर एक युवक उसकी लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाकर लेकर जाने की कोशिश कर रहा है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो एक काले रंग की किया कार सवार युवक उसकी बेटी को जबरदस्ती गाड़ी में पकड़े हुए था। जब उसने बचाने की कोशिश की तो उक्त युवक ने कार को उसकी बाइक में टक्कर मारी और कार को हांसी की तरफ भगाकर ले गया। इसके बाद उसने कार का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन उसको अपनी बेटी और कार के बारे में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। इस मामले में उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed