{"_id":"688bbe08a1a769fede0b819b","slug":"the-car-lost-balance-and-hit-a-tree-four-people-including-two-brothers-died-bhiwani-news-c-21-hsr1033-678597-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: असंतुलित होकर कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: असंतुलित होकर कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों सहित चार की मौत
Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
ढिगावा मंडी(भिवानी)। ढिगावा मंडी से बुढेडा जाते समय वीरवार शाम करीब 6:45 बजे ढाणी लक्ष्मण से अमीरवास के बीच सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सड़क किनारे कार के कीकर के पेड़ से टकराने से हुआ। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक की हालत गंभीर है। जिला नागरिक अस्पताल से घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, डायल 112 को सड़क हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ढिगावा मंडी से शोरूम से नई कार लेकर पांच लोग अपने गांव बुढ़ेडा जा रहे थे। ढाणी लक्ष्मण से अमीरवास के बीच कार असंतुलित होकर सड़क किनारे कीकर के पेड़ से जा टकराई। इस सड़क हादसे में कार बुढेडा निवासी सगे भाई कर्मबीर और कमल, राकेश व एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को डायल-112 की मदद से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना के बाद लोहारू पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह चारों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।