{"_id":"64bc06d35c6783cabe0dc2f6","slug":"the-businessman-was-on-the-target-of-the-miscreants-but-the-bullet-fired-after-touching-the-son-bhiwani-news-c-21-hsr1027-183423-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बदमाशों के निशाने पर था व्यापारी, लेकिन बेटे को छूकर निकल गई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बदमाशों के निशाने पर था व्यापारी, लेकिन बेटे को छूकर निकल गई गोली
Sat, 22 Jul 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
भिवानी: कपड़ा व्यापारी की दुकान से गोली का खोल बरामद करती हुए पुलिस।
लोहारू (भिवानी)। लोहारू शहर में शनिवार शाम करीब 4.30 बजे बाइक सवार बदमाशों के निशाने पर व्यापारी सुनील था, लेकिन गोली उसके बेटे यश को छूकर निकल गई। गोली के छर्रे यश के कमर के नीचे लगी है, जिससे वह जख्मी हो गया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग कर बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू थाने की पुलिस और जासूसी थाने स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने बदमाशों की तलाश में शहर के आसपास के इलाके में वीटी (वायरलेस पर सूचना) कर नाकाबंदी कर दी।
शाम करीब 4.30 बजे कपड़ा व्यापारी अपनी दुकान में अपने बेटे यश व दो कर्मचारियों के साथ बैठा हुआ था। उसकी पत्नी भी दुकान पर ही मौजूद थी। इतने में लाल टी शर्ट और लोअर पहने एक युवक आता है और दुकान के सामने खड़ा होकर दुकान मालिक पर गोली चला देता है। बाद में वह बदमाश दहशत फैलाते हुए एक हवाई फायर करके दूसरे साथी के साथ बाइक से फरटिया रोड की ओर भाग जाता है। गोली दुकानदार के बेटे यश के कमर पर बंधी बेल्ट को छूकर निकल जाती है। गोली के छर्रे के कारण यश को चोट भी लगी है। महज 10 सेकेंड का यह घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
गोली की आवाज सुनकर बाजार में व्यापारी की दुकान पर प भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू थाना प्रभारी विद्यानंद, एएसआई विजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस बीच डीएसपी अशोक कुमार ने कपड़ा व्यापारी से बातचीत की और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं, फरटिया रोड गली में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले गए हैं। इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर शहर में बढ़ रहे अपराधों पर शिकंजा कसने की मांग की है।
विज्ञापन
दो महीने पहले यश से व्हाट्सएप कॉल से पोपट ने मांगी थी 30 लाख की रंगदारी
बता दें कि 20 मई 2023 को लोहारू के इसी कपड़ा व्यापारी सुनील के बेटे यश को व्हाटसएप कॉल के माध्यम से पोपट नामक युवक ने धमकी देते हुए 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर पोपट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पोपट व उसके दो साथी कृष्ण और मनप्रीत को गिरफ्तार भी कर लिया था। इस मामले में पोपट का एक वायरल वीडियो और धमकी भरा पत्र का मामला उजागर हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया था। इस पूरे मामले में लोहारू पुलिस मुख्य आरोपी पोपट सहित पांच लोगों को हिरासत में ले चुकी है, जबकि पोपट अब भी जेल में है, बाकी सभी आरोपी जमानत पर बताए जाते हैं।
लोहारू में बढ़ती गुंडागर्दी से व्यापारियों में आक्रोश
दो महीने पहले व्यापारी सुनील को 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिलना और उसके बाद 11 व्यापारियों के नाम धमकी भरा पत्र मिलना। अब व्यापारी पर बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा व्यापारी पर गोली चला देने की घटना से शहर के व्यापारी दहशत में हैं। व्यापारियों ने लोहारू में बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी और सचिव संजय खंडेलवाल व व्यापारियों ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी संगठित रहें। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस को बाजार में गश्त बढ़ानी चाहिए और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात करनी चाहिए।
-- -- -- -- -
दोनों बदमाशों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। व्यापारियों काे डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा देने के लिए हमेशा तैयार है। आम लोगों के सहयोग से अपराधियों के साथ सख्ती से निपटेंगे।
-डीएसीपी अशोक कुमार, लोहारू।