फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The bushes on the roads remain as they are, only the soil is being removed.

Bhiwani News: सड़कों पर झाड़ियां जस की तस, सिर्फ हटाई जा रही है मिट्टी

Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The bushes on the roads remain as they are, only the soil is being removed.
गांव बापोड़ा से दांग जाने वाले लिंक मार्ग पर फैली कंटीली झाड़ियां। 
भिवानी। जिले में स्टेट हाईवे व नेशलन हाईवे के किनारे झाड़ियां उगकर सड़कों पर चार से पांच फीट तक पहुंच चुकी है। इस कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। वहीं हाईवे के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के किनारे भी उगी कंटीली झाड़ियों से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले डीसी ने सड़कों के किनारे से झाड़ियां हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन कर्मचारी सड़क से केवल झाड़ियों के नीचे से मिट्टी साफ कर रहे हैं। झाड़ियाें को नहीं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले से गुजरने वाले स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लिंक मार्गों पर लंबे समय से कंटीली झाड़ियां उगी हुई हैं। एनएचएआई द्वारा लंबे समय से इनकी कटाई भी नहीं करवाई गई है। जिसके कारण मानसून के समय हुई बारिश से ये झाड़ियां बड़ी-बड़ी हो गई हैं। समय पर कटाई ने होने के कारण झाड़ियां फोरलेन सड़क मार्ग के एक साइड में चार से पांच फीट तक सड़क के बीच में पहुंच गई है। इन झाड़ियाें से भारी वाहनों का टकराना आम हो गया है। इस कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। साथ ही, वाहनों को ओवरटेक करते समय झाड़ियां कंटीली होने से दोपहिया वाहन चालक घायल भी हो रहे हैं। वाहनों चालकों के लिए झाड़ियां समस्या बनी हुई हैं। झाड़ियों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। कांटेदार झाड़ियों के कारण वाहन चालकों के लिए साइड देना खतरे से खाली नहीं है। रात के समय वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से नहीं हुई है झाड़ियों की कटाई का कार्य
सड़क के किनारे लगे पेड़ों व कंटीली झाड़ियों की छंटाई का काम पिछले कई वर्षों से नहीं हुआ है। जिससे यह झाड़ियां रोड पर करीब चार से पांच फीट तक फैल गई हैं। भिवानी से हांसी व भिवानी से तोशाम जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ की झाड़ियां रोड पर झुकी होने के चलते रोड संकरी हो गई है। साथ ही, सड़क के दोनों ओर फैली कंटीली झाड़ियों के कारण तूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियां नहीं निकल पाती हैं। काफी बार झाड़ियों के कारण तूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियां के तिरपाल भी फट चुके हैं। इस कारण वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केवल नीचे से मिट्टी हटाकर की सफाई
जिला उपायुक्त ने एक सप्ताह पहले जिले भर की सभी हाईवे व लिंक मार्गों से कंटीली झाड़ियां हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। कर्मचारी सड़कों पर झाड़ियों के नीचे से सिर्फ मिट्टी हटाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। जबकि झाड़ियां वहीं की वहीं खड़ी हैं।


राज्य व नेशनल हाईवे पर झाड़ियां
- भिवानी-हांसी मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के पास
- भिवानी-जींद मार्ग पर गांव तिगड़ाना के पास
- भिवानी-तोशाम मार्ग पर गांव बापोड़ा के पास
- भिवानी-लोहारू मार्ग पर गांव देवसर के पास
- भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव निनान के पास
- भिवानी-दादरी मार्ग पर गांव हालुवास के पास

इन ग्रामीण लिंक मार्गों पर बनी है झाड़ियों से समस्या
बवानीखेड़ा से सुमराखेड़ा लिंक मार्ग पर
- भिवानी से बलियाली लिंक मार्ग पर
- बापोड़ा से गांव दांग लिंक मार्ग पर
- धनाना से बड़ेसरा लिंक मार्ग पर
- मुंढाल से जताई लिंक मार्ग पर
- प्रेमनगर से तिगड़ाना लिंक मार्ग पर
- तिगड़ाना से मंढाणा लिंक मार्ग पर

सभी हाईवे व लिंक मार्गों से झाड़ियां हटाने का काम जारी है। सड़क मार्ग से झाड़ियां हटाने को लेकर हाल ही में मैंने अधिकारियों की बैठक में आदेश दिए थे। जल्द ही सभी मार्गों से झाड़ियां हटवा दी जाएगी। वाहन चालकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- साहिल गुप्ता, उपायुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed