{"_id":"6ad7bac3ae322319010652d6","slug":"the-burning-of-a-100-foot-tall-ravana-effigy-conveyed-a-message-about-the-victory-of-good-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158966-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 100 फीट के रावण दहन से दिया अच्छाई की जीत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 100 फीट के रावण दहन से दिया अच्छाई की जीत का संदेश
विज्ञापन
रामलीला मंचन उपरांत पुतला का दहन के दौरान उठतीं लपटें।
भिवानी। विजयदशमी पर मंगलवार शाम 100 फीट ऊंचे रावण सहित कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का आतिशबाजी के बीच दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
वहीं रावण दहन के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से शाम चार बजे से अहीरावण व रावण वध का मंचन किया गया। यहां 100 फीट ऊंचे रावण और 80-80 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ।
वहीं सेक्टर-13 स्थित मेला ग्राउंड में भिवानी क्लब की ओर से 35 फीट ऊंचा रावण जलाया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आतिशबाजी का आनंद लिया।
विज्ञापन
सेठ किरोड़ीमल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, सीजेएम पवन कुमार और जिला बार एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंगला विशेष रूप से मौजूद रहे।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि बुरे काम का अंत बुरा होता है। युवाओं को विजयदशमी पर बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेकर राष्ट्र की शक्ति बनने के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति का संचार करते हैं।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि विजयदशमी भारतीय मूल्यों और मनुष्य के भीतर छिपी बुराइयों को नष्ट करने का प्रतीक है। सभी को संकल्प लेकर समाज में अच्छाई के काम करने चाहिए। सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि भिवानी धार्मिक लोगों की नगरी रही है। ऐसे आयोजन संस्कार और संस्कृति को जीवंत रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय बंसल टैनी, महामंत्री एडवोकेट अजय सर्राफ, सह संयोजक प्रवीण गर्ग, उपप्रधान पवन व सुरेश डब्बे वाला और प्रवक्ता अभिषेक बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रवक्ता अभिषेक बंसल ने बताया कि रावण दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। दर्शकों ने सेल्फी ली और आतिशबाजी व पुतला दहन के दृश्यों को मोबाइल में कैद किया।