फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The burden of the poor will reduce in February, the lock on the ration depot is already hanging.

Bhiwani News: कम होगा फरवरी में गरीबों का निवाला, अभी से लटका राशन डिपो पर ताला

Wed, 31 Jan 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 31 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
The burden of the poor will reduce in February, the lock on the ration depot is already hanging.
 दिनोद रोड़ ​स्थित बंद पड़ा ​डिपो
भिवानी। राशन डिपो पर मिलने वाला गरीबों का निवाला फरवरी में कम हो जाएगा। अभी से राशन डिपो पर ताला लटक गया है, क्योंकि अधिकांश डिपो का स्टॉक खाली हो चुका है। हालांकि खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग अभी भी राशन डिपो पर ऑनलाइन बकाया राशन का स्टॉक दिखा रहा है। इसी वजह से फरवरी का राशन कम आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

जनवरी का राशन भी करीब 80 फीसदी ही वितरित हुआ है। जनवरी के राशन वितरण के बाद अब फरवरी माह के राशन का आवंटन भी मुख्यालय से जारी हो गया है। इसके अनुसार गेहूं को छोड़कर फरवरी में सरसों तेल, चीनी और बाजरा जनवरी के मुकाबले कम भेजा जाएगा। वहीं गेहूं की सप्लाई भी राशन डिपो पर शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

भिवानी जिले में 377 सरकारी राशन डिपो पर एक लाख 70 हजार से अधिक बीपीएल लाभार्थी परिवार जुड़े हैं। जनवरी में 16595.28 क्विंटल गेहूं डिपो पर आवंटित किया गया है। इसी तरह फरवरी में 17665.24 क्विंटल गेहूं का आवंटन जारी हुआ है। गेहूं की स्थिति को छोड़कर बाजरा की बात करें तो 28207.74 क्विंटल बाजरा जनवरी में राशन डिपो पर भेजा था। अब 27142.95 क्विंटल बाजरा भेजा जाएगा। जनवरी में 1977.64 क्विंटल चीनी डिपो पर भेजी गई थी, मगर अब फरवरी में 1589.30 क्विंटल चीनी आएगी। जनवरी में 347583 लीटर सरसों तेल आवंटित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह फरवरी में 225813 लीटर सरसों तेल ही आवंटित होगा। ऐसा नहीं है कि बीपीएल परिवार कम हुए हैं, लेकिन अधिकारियों का तर्क इसके पीछे राशन डिपो पर अभी भी राशन बकाया दर्शा रहा है। भिवानी जिले के राशन डिपो पर पीओएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) ऑनलाइन है। इसके लिए मशीनें भी दी गई हैं।
राशन डिपो का ऑनलाइन स्टाॅक उस मशीन से जुड़ा है। जिन बीपीएल परिवारों का राशन बंट गया है। उनकी मशीन में बायोमेट्रिक होते ही वह स्टॉक से हट जाता है। जिनका राशन वितरण में बायोमेट्रिक नहीं हुई है उनका वितरण स्टॉक में बकाया रह जाता है। धरातल पर राशन डिपो में जनवरी का राशन वितरण होने से पहले ही डिपो बंद कर दिए गए हैं और राशन खत्म होने का हवाला भी दिया जा रहा है जबकि विभाग के ऑनलाइन सिस्टम में अब भी राशन बकाया दर्शा रहा है।


जनवरी माह का राशन आवंटन
वस्तु का नाम- आवंटन क्विंटल में
गेहूं- 16595.28
चीनी- 1977.64
सरसों तेल- 347583
बाजरा- 28207.74

फरवरी माह का आवंटित राशन
गेहूं- 17665.24
चीनी- 1589.30
सरसों तेल- 225813
बाजरा- 27142.95
सभी राशन डिपो पर बीपीएल परिवारों के हिसाब से ही राशन का आवंटन हुआ है। हर माह राशन आवंटन की प्रक्रिया मुख्यालय से ही डिपो पर ऑनलाइन राशन के स्टॉक के हिसाब से दी जाती है। अगर किसी राशन डिपो पर पहले से राशन बकाया है तो उसके अगले माह के आवंटन से उस राशन को जोड़ दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से एक राशन डिपो से दूसरे राशन डिपो पर भी राशन स्थानांतरित किए जाने की व्यवस्था है, लेकिन इसके लिए विभाग से अनुमति जरूरी है।
- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article