{"_id":"681e57e247399080710f103b","slug":"the-army-gave-a-befitting-reply-to-pakistan-with-operation-sindoor-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-133892-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
Sat, 10 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 10 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देने पर खुशी जताते श्याम बाग सभा के सदस्य व अन्य।
भिवानी। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह बात श्याम बाग सभा के महासचिव रोहतास वर्मा ने कही।
श्याम बाग श्मशान भूमि सुधार सभा कार्यालय प्रधान राधाकृष्ण चावला एवं रिटायर्ड फौजी कप्तान अगरू सिंह राजपूत के नेतृत्व में सभा के सदस्यों एवं सेवादारों ने सेना को साहसिक बताया। कप्तान अगरू सिंह ने भारत सरकार के आतंकवाद पर करारे प्रहार को उचित ठहराया।
उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को निर्दोष हिंदू पर्यटकों पर पहलगाम में कायराना हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे देशवासियों को गहरा आघात पहुंचा था। इस अवसर पर कुंदनलाल भारद्वाज, जगन गंभीर, मदनलाल कामरा, अनिल मुंजाल, केके वर्मा, कुलदीप सिंह, सुंडाराम तंवर, प्रहलाद माली, जयभगवान माली, सतपाल चौकीदार आदि मौजूद रहे।
पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझाने का है समय : जोरावर अली
भिवानी। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर किए गए जवाबी हमले पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी जताई। मस्जिद कमेटी प्रधान जोरावर अली ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझाने का समय है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बार-बार भारत में आतंकवादी गतिविधि को बढ़ावा देकर डर का माहौल पैदा करना चाहता है, जिसका हर बार भारत देश ने मुंहतोड़ जवाब दिया है और अब देश में आतंकवादी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भी आभार जताया और कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझाने का यह सही वक्त है। इस अवसर पर हफीजुल्लाह, हनीफ अली, अब्दुल सत्तार, ताजुद्दीन, तैयब हुसैन, नसीरुद्दीन मौजूद रहे।