फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The annual festival begins with a procession at Tapobhoomi Paramhans Yogashram Dham

Bhiwani News: तपोभूमि परमहंस योगाश्रम धाम में शोभायात्रा से वार्षिक महोत्सव शुरू

Sun, 01 Jun 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The annual festival begins with a procession at Tapobhoomi Paramhans Yogashram Dham
शोभा यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। 
भिवानी। श्री श्री 1008 स्वामी भास्करानंद परमहंस की पावन पुण्यस्मृति के उपलक्ष्य में तपोभूमि परमहंस योगाश्रम धाम में साप्ताहिक 30वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत नाम संकीर्तन पद यात्रा, कवि सम्मेलन, रुद्र महायज्ञ, सत्संग-प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 30वां वार्षिक महोत्सव का आगाज शनिवार को नाम संकीर्तन शोभायात्रा से हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय तपोभूमि योगाश्रम से शुरू हुई, जो कि कृष्णा कॉलोनी चौक, जगदीश पुत्री पाठशाला, मालगोदाम रोड़ से होते हुए आश्रम में ही संपन्न हुई। इस दौरान 350 से भी अधिक महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे तथा शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कृष्णानंद महाराज ने कहा कि शोभायात्रा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक जीवंत और भक्ति-प्रधान स्वरूप है, जो जनमानस को धर्म, संस्कृति और आस्था से जोड़ने का कार्य करती है। शोभायात्रा ना केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह जनमानस को आध्यात्मिकता, संस्कार, सेवा और एकता का संदेश देने वाला प्रभावशाली माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दे कि 30वां वार्षिक महोत्सव के तहत आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम की कड़ी में एक जून से 7 जून तक प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 8:15 बजे तक रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। एक जून से 3 जून तक सायं 4 से 7 बजे तक नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। 2 जून को सायं 4 से 7 बजे तक परमपूज्य महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज सत्संग में प्रवचन देंगे। 4 से 6 जून तक सायं 4 से 7 बजे तक सत्संग में स्वामी मदनमोहन अलंकार प्रवचन देंगे। 7 जून सुबह रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति व पूज्य सद गुरुदेव के पूजन के साथ कार्यक्रम विश्राम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed