{"_id":"66a2bf1a4fbb40a91d0c319a","slug":"the-aim-of-the-new-education-policy-is-to-make-the-future-of-the-youth-bright-education-minister-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120657-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति का उद्देश्य युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाना : शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति का उद्देश्य युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाना : शिक्षा मंत्री
Fri, 26 Jul 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करती प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा।
भिवानी। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पहुंच, समानता, गुणवत्ता, सामर्थ्य और जवाबदेही के पांच आधार स्तंभों को ध्यान में रखकर बनाई है। समग्र शिक्षा नीति का माता, पिता और गुरु को समर्पित है। उन्होंने नागरिकों से एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की। उन्होंने बच्चों को अपने अभिभावकों एवं गुरुजनों को सुबह गुड मॉर्निंग कहने के बजाय जय हिंद बोलने का आह्वान किया।
शिक्षा मंत्री त्रिखा वीरवार को पंचायत भवन में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सह सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम में बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू, सिवानी व तोशाम सहित सभी खंडों के एसएलसी, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान व सचिव व अन्य प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। वहीं जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 100 से अधिक है, उन स्कूलों के एसएलसी के पदाधिकारी की विशेष भागीदारी रही। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने सर्व प्रथम प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा नीति में विद्यालय में सभी मूलभूत सुविधाएं, शैक्षणिक सहायक गतिविधियों को शामिल किया है। इसमें मुख्य रूप से कौशल रोजगार प्रशिक्षण, वोकेशनल एजुकेशन को अब स्कूलों में लागू किया गया है।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने जिला के स्कूलों में शिक्षा विभाग के कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने जिला के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा, खेल और समग्र शिक्षा नीति पर तथा प्रदर्शनी में बेहतर उपलब्धि करने वाले विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
ये लगाई प्रदर्शनी
जिले के सभी खंडों से एनआईपीयूएन स्टार टीचर हिंदी विषय में भाषा, व्याकरण से संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री और गणित विषय से संबंधित संख्यात्मक ज्ञान, आरोही व अवरोही क्रम, वजन, तोल आदि से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की गई। समग्र शिक्षा के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एनएसक्यूएफ की सभी विधाओं की प्रदर्शनी लगाई गई तथा यूथ एंड इको क्लब के तहत करवाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की स्टाल प्रदर्शित की गई। विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनिल अरोड़ा के मार्गदर्शन में एस्ट्रोनॉमी लैब तथा शैलेश कुमार के मार्गदर्शन में अटल टिंकरिंग लैब की स्टाल भी प्रदर्शित की गई।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम भिवानी हरबीर सिंह, डीईओ नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, खंड शिक्षा अधिकारी भिवानी शिवकुमार, बवानीखेड़ा से आनंद कुमार, कैरू से अनिल कुमार, लोहारू से विजय प्रभा, सिवानी से सुरेंद्र सिंह, सहायक परियोजना संयोजक विवेक अधलखा व कर्मवीर सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री शिव कुमार परासर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदा गुप्ता, महामंत्री माया, ओबीसी मोर्चा महामंत्री संदीप फूलपुरा, मीडिया प्रभारी सोनू सैनी मौजूद रहे।