फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The advisory delegation met Education Minister Mahipal Dhanda

Bhiwani News: सलाह प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से की मुलाकात

Sun, 13 Jul 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The advisory delegation met Education Minister Mahipal Dhanda
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा  को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते सलाह प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।
भिवानी। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को भिवानी पहुंचने पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का स्वागत किया और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सलाह के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा धारेडू ने किया।
विज्ञापन

राजबीर शर्मा ने शिक्षा मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य में शिक्षा के विकास और सुधार की दिशा में उनके योगदान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र दोनों ही वर्तमान समय में अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिन्हें दूर करने के लिए नीति स्तर पर निरंतर संवाद आवश्यक है। बैठक के दौरान शिक्षकों की पेशेवर जरूरतों, विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और प्रशासनिक सहयोग जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने आशा जताई कि इस तरह की बातचीत न केवल मौजूदा समस्याओं का समाधान सुझाएगी बल्कि प्रदेश में शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में सहायक होगी। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर, सलाह के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू समरवीर सिंह और प्रदेश सचिव देवेंद्र अत्री भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने शिक्षा मंत्री को सहयोग देने और संवाद जारी रखने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed