फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The administration ordered an inquiry into the embezzlement of players' allowance in CBLU

Bhiwani News: सीबीएलयू में खिलाड़ियों का भत्ता गबन मामले में प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The administration ordered an inquiry into the embezzlement of players' allowance in CBLU
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का भत्ता गबन मामला जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। इस मामले की जांच के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम की कुछ सदस्य खिलाड़ी लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाॅल में समाधान शिविर में पहुंची और उनके साथ किए गए भत्ता गबन के बारे में अब शिकायत रखी। महिला हाकी खिलाड़ी तमन्ना, ज्योति, प्रिया और सुष्मिता ने आरोप लगाते हुए नगराधीश अनिल कुमार को बताया कि वे आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा हैं और चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब वे इंटर यूनिवर्सिटी खेलने के लिए बाहर जाती हैं तो उनको न तो खेल भत्ता दिया जाता है और न ही खेल की पूरी किट दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर करके खेल भत्ता का गबन किया गया है। नगराधीश ने महिला खिलाड़ियों के इस मामलों को गंभीरता से लिया और मामले की जांच करवाकर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर समाधान शिविर में स्थानीय निवासी ओमवीर ने पीने के पानी की समस्या, हनुमान ढाणी निवासी पूजा ने पीपीपी, भगवान दास ने सरकुलर रोड व भिवानी बाईपास पर से अवैध कब्जा हटवाने बारे अपनी शिकायत सीटीएम के समक्ष रखी। सीटीएम ने समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर में डीडीपीओ आशीष मान, डीआरओ सुरेश कुमार, राकेश कुमार विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed