{"_id":"692b46f6b4b6ed91ab049a8f","slug":"the-administration-has-swung-into-action-with-wheelchairs-and-stretchers-now-available-at-the-emergency-department-gate-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143209-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरकत में आया प्रशासन, आपात विभाग के गेट पर अब व्हील चेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरकत में आया प्रशासन, आपात विभाग के गेट पर अब व्हील चेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आपात विभाग के बाहर रखे व्हील चेयर और स्ट्रेचर।
भिवानी। शहर के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के आपात विभाग के मुख्य गेट पर अब मरीजों के लिए व्हील चेयर और स्ट्रेचर का प्रबंध कर दिया गया है। लंबे समय से यहां इनकी कमी बनी हुई थी और हालात यह थे कि स्ट्रेचर व व्हील चेयर को मरीजों के बजाय दवाइयां और चद्दर ढोने में इस्तेमाल किया जा रहा था जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
अमर उजाला समाचार पत्र ने इस समस्या को 16 नवंबर के अंक में ‘अस्पताल में मरीजों के बजाय दवाएं-चद्दरें ढोने में हो रहा स्ट्रेचर का इस्तेमाल’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और व्हील चेयर व स्ट्रेचर मरीजों तक पहुंचाने में जुट गया। इसी क्रम में वीरवार को आपात विभाग के मुख्य गेट पर दोनों सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई।
नागरिक अस्पताल प्रभारी डॉ. राज दिसोदिया ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठाना प्रत्येक मरीज का अधिकार है। हमारा प्रयास है कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को छोटी से छोटी सुविधा भी बिना परेशानी के मिल सके।