फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The accused who provided weapons in Surjeet murder case arrested

Bhiwani News: सुरजीत हत्या मामले में हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The accused who provided weapons in Surjeet murder case arrested
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने सुरजीत हत्या मामले में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हांसी के अनीपुरा निवासी शशिकांत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बड़सी निवासी संदीप ने थाना बवानीखेड़ा पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि 19 जून 2023 की रात को उसका छोटा भाई सुरजीत बड़सी निवासी सोनू के कमरे के आगे चहारदीवारी के अंदर बैठे हुए थे। संदीप अपने भाई सुरजीत को सोनू के मकान पर बुलाने के लिए जा रहा था। तभी गाड़ी में सवार कुछ व्यक्तियों ने घर में घुसकर सुरजीत पर जान से मारने की नीयत से कई गोलियां चलाई थीं। सुरजीत को घायल अवस्था में इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान पीड़ित सुरजीत की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने सुरजीत हत्या मामले में साथ में 13वें आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सुरजीत हत्या मामले में अपने साथी सिकंदर के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व कारतूस लेकर आए थे। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में मुख्य आरोपी सहित 12 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed