फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The 41-day long Adhai Kosi Yatra continued on the 9th day in Chhoti Kashi

Bhiwani News: छोटी काशी में 9 वें दिन भी जारी रही 41 दिवसीय अढ़ाई कोसी यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The 41-day long Adhai Kosi Yatra continued on the 9th day in Chhoti Kashi
अढ़ाई कोसी यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। 
भिवानी। हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम की ओर से महंत चरणदास महाराज के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव से शुरू की गई 41 दिवसीय अढ़ाई कोसी यात्रा रविवार को 9 वें दिन भी जारी रही। इस मौके पर बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि यह यात्रा सुबह 6 से 8 बजे तक हनुमान जोहड़ी मंदिर से शुरू होकर शहर के रोहतक गेट, महम गेट, तिगड़ाना गेट, हांसी गेट, रेल दरवाजा, दिनोद गेट, देवसर गेट, हलवास गेट, पतराम गेट, हनुमान गेट, बेरी गेट, बावड़ी गेट आदि 12 दरवाजों व राह में आने वाले विभिन्न मंदिरों को प्रणाम करते हुए वापस हनुमान जोहड़ी मंदिर में ही संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सामूहिक भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन किए गए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होती है। इससे न केवल सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है, बल्कि सामाजिक एकता व भाईचारे को भी मजबूती मिलती है। इस अवसर पर सुनील भारद्वाज मीडिया सलाहकार केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, दीपक शर्मा पलवल, राहुल ठाकुर, हरीश शांडिल्य, दीपेंद्र परमार, डा. सौरव भीष्म, धीरज सैनी, शिव कुमार, दिनेश दाधीच, अंकुर अग्रवाल, ओमबीर कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed