फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The 12th re-appear board exam was completed without any cheating in the district

Bhiwani News: जिले में नकल रहित संपन्न हुई 12वीं की री-अपीयर बोर्ड परीक्षा, 17,022 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sat, 05 Jul 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The 12th re-appear board exam was completed without any cheating in the district
परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। 
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की री-अपीयर बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को जिले में सफलतापूर्वक और नकल रहित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में जिले भर से 17,022 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित प्रबंध किए गए थे, जिससे परीक्षाएं सुचारू व निष्पक्ष रूप से आयोजित की जा सकें। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रही, वहीं विशेष उड़नदस्तों और पर्यवेक्षकों की टीमों ने लगातार निगरानी करते हुए नकल जैसी किसी भी अनुचित गतिविधि पर पूरी तरह से अंकुश रखा।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से भी पेपर लीक या किसी अन्य गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली है, जो बोर्ड की कड़ी निगरानी और पारदर्शी प्रक्रिया का प्रमाण है। अब जल्द ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा और निर्धारित समय में परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed