{"_id":"696e813b7ea34f3b39052347","slug":"the-10th-grade-hindi-pre-board-exam-will-now-be-held-on-january-31-the-rescheduled-date-of-the-january-23-exams-due-to-the-basant-panchami-holiday-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-145629-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब 31 जनवरी को होगी दसवीं कक्षा की हिंदी प्री-बोर्ड परीक्षा, बसंत पंचमी के अवकाश के चलते 23 जनवरी की परीक्षाओं की बदली तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब 31 जनवरी को होगी दसवीं कक्षा की हिंदी प्री-बोर्ड परीक्षा, बसंत पंचमी के अवकाश के चलते 23 जनवरी की परीक्षाओं की बदली तिथि
Tue, 20 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा निदेशालय ने राजकीय विद्यालयों में 22 जनवरी से शुरू होने वाली दसवीं व 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अवकाश घोषित होने के कारण उस दिन निर्धारित परीक्षाओं को आगे की तिथियों में स्थानांतरित किया गया है जबकि शेष परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 23 जनवरी को प्रस्तावित दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा अब 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसी तरह 12वीं कक्षा की गणित, जीव विज्ञान, पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा जो पहले 23 जनवरी को होनी थी अब पांच फरवरी को करवाई जाएगी।
दरअसल शिक्षा विभाग ने दोनों कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू करने का शेड्यूल जारी किया था। इसके तहत दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 30 जनवरी तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चार फरवरी तक संपन्न होनी थीं। प्री-बोर्ड परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पूर्व वास्तविक परीक्षा का अभ्यास कराना है ताकि उनकी कमजोरियों की पहचान कर समय रहते सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
लेकिन 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अवकाश घोषित होने के कारण निदेशालय ने उस दिन की परीक्षाओं को आगे की तिथियों में स्थानांतरित कर दिया है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर संशोधित डेटशीट विद्यालय प्रबंधनों के साथ साझा करने को कहा गया है। साथ ही प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंक अवसर एमआईएस पोर्टल पर अपलोड कराने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय मुखिया को सौंपी गई है।
बारहवीं कक्षा की नई डेटशीट
22 जनवरी को कंप्यूटर साइंस व जियोग्राफी
24 जनवरी को हिंदी
28 जनवरी को अंग्रेजी
29 जनवरी को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी
30 जनवरी को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज व केमिस्ट्री
31 जनवरी को फाइन आर्ट्स व म्यूजिक
2 फरवरी को हिस्ट्री, फिजिक्स व अकाउंटेंसी
3 फरवरी को इकोनॉमिक्स
4 फरवरी को एनएसक्यूएफ
5 फरवरी को गणित, जीव विज्ञान व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा होगी।
दसवीं कक्षा की नई डेटशीट
22 जनवरी को विज्ञान
24 जनवरी को गणित
28 जनवरी को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी
29 जनवरी को अंग्रेजी
30 जनवरी को सामाजिक विज्ञान
31 जनवरी को हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
वर्सन
बसंत पंचमी के अवकाश के चलते शिक्षा निदेशालय द्वारा दोनों कक्षाओं की 23 जनवरी की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। इसे लेकर सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार 22 जनवरी से ही आरंभ होंगी। - निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी