फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Terror of thieves in the city, one and a half lakh stolen in shoes showroom for the second consecutive day

Bhiwani News: शहर में चोरों का आतंक, लगातार दूसरे दिन भी हुई जूतों के शोरूम में डेढ़ लाख की चोरी

Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Terror of thieves in the city, one and a half lakh stolen in shoes showroom for the second consecutive day
दुकानदार से चोरी के बारे में पूछताछ करती पुलिस।
भिवानी। शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों से आम लोगों में भय का माहौल है। वहीं व्यापारी वर्ग में भी रोष बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी चोरों ने शहर के बिचला बाजार में एक जूतों के शोरूम को अपना निशाना बनाया और डेढ़ लाख की नकदी सहित सामान पर हाथ साफ कर डाला।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ डाला। वहीं वारदात की जानकारी शनिवार सुबह दुकानदार को दुकान पर पहुंचने पर लगी। इसके बाद इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी। वहीं चोरों का सुराग लगाने के लिए दुकान व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

बिचला बाजार में जूतों के व्यापारी संजीव कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम को अपनी दुकान पर शटर का ताला लगाकर घर चला गया था। शनिवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने उसकी दुकान के शटर टूटे होने की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचा। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान का शटर लोहे की चीज से उखाड़ा और फिर अंदर घुसे। चोर दुकान के अंदर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। संजीव ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर भी काफी सामान को तोड़फोड़ भी की है। बिचला बाजार के जूतों के शोरूम में हुई चोरी की भनक लगते ही नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानुप्रकाश शर्मा व अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने व चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चोरी का सामान व नकदी बरामद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानुप्रकाश शर्मा ने कहा कि बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की जिला प्रशासन से काफी बार गुहार लगाई जा चुकी है। व्यापारियों की सुरक्षा और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को हर बार प्रशासन केवल कोरे आश्वासन ही दे रहा है। अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिससे व्यापारी वर्ग में भी भारी रोष बना है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही चोरों का सुराग नहीं लगाकर माल बरामद किया तो व्यापार मंडल आगामी आंदोलन के लिए रणनीति तय करेगा।

बिचला बाजार में जूतों की दुकान के अंदर चोरी हुई है। पुलिस ने मौके का जायजा लिया है वहीं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने की हर संभव कोशिश में लगी है।
- एसआई सुरेश कुमार, शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article