फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tents of city council night shelter uprooted in cold, beds under tin shed

ठंड में उखड़ गए नगर परिषद रैन बसेरे के टेंट, टीन शेड के नीचे लगाए बिस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tents of city council night shelter uprooted in cold, beds under tin shed
भिवानी। ठंड में नगर परिषद रैन बसेरे के टेंट उखड़ गए और बिस्तर भी अब टीन शेड के नीचे आ गए। कई बिस्तरों के ढेर तो नगर परिषद गेट पर ही लगा डाले। वजह है मौसम का बिगड़ना। हाल ही में हुई बारिश में रैन बसेरे के टेंट टपकने लगे और बिस्तर भी खराब हो गए। बारिश और ठंड में लावारिस लोगों के लिए इन रैन बसेरों में चैन नहीं मिला तो अब नगर परिषद ने कार्यालय के अंदर टीन शेड के नीचे कुछ बिस्तर लगा डाले। जबकि बाकी बिस्तरों को जगह नहीं मिली तो उनका ढेर गेट पर ही लगा दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने टेंट लगाकर रेलवे रोड स्थित अपने कार्यालय के बाहर ही रैन बसेरा बनाया था। जिसका शुभारंभ भी नप अधिकारियों ने कर दिया और इसके अंदर करीब 20 लोगों के रात बिताने की व्यवस्था की गई थी। मगर टेंट के अंदर भी रैन बसेरे में जरूरतमंद लोगों को चैन नहीं आया। क्योंकि बारिश और कड़ाके की ठंड से ये टेंट भी नाकाफी साबित हुए। ऐसे में टेंट के परदे भी बारिश के बाद भीगकर खराब हो गए। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय के अंदर टीन शेड के नीचे बिस्तर लगाकर अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। इस टीन शेड के नीचे भी बेरहम ठंड रात बसर करने वालों को चैन से सोने नहीं दे रही है, क्योंकि ठंडी हवाओं को रोकने के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
रैन बसेरा पहले गेट पर टेंट लगाकर बनाया गया था, लेकिन ज्यादा ठंड और बारिश हुई तो इसकी व्यवस्था कार्यालय के अंदर टीन शेड के नीचे की गई हैं। मौसम से बचाव के भी यहां उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणसिंह यादव, चेयरमैन, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed