{"_id":"691a2f829f2fc2c6240da6cd","slug":"ten-camels-were-stuffed-into-a-canter-the-smugglers-fled-upon-seeing-the-police-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142624-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कैंटर में ठूंसकर भर रखे थे दस ऊंट, पुलिस को देखते ही भाग गए तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कैंटर में ठूंसकर भर रखे थे दस ऊंट, पुलिस को देखते ही भाग गए तस्कर
विज्ञापन
बहल। दस ऊंटों से ठूंसकर भरे एक कैंटर को पकड़ने गई पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे में भाग निकले। बहल थाना क्षेत्र की चैहड़ कलां चौकी पुलिस ने शनिवार देर रात पकड़े गए इस कैंटर के मामले में तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
कैंटर में ऊंटों को पैरों से बांधकर अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सभी दस ऊंटों को चैहड़ कलां स्थित बाबा बाड़ीनाथ गोशाला में सुरक्षित रखवाया गया। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि कुछ लोग खेतों के रास्ते पर खड़े कैंटर में ऊंट भर रहे हैं। पुलिस के पहुंचते ही कैंटर तो मिल गया लेकिन आरोपी मौके से भाग गए।
उन्होंने कहा कि पदभार संभालते ही लगातार सूचना मिल रही थी कि इसी मार्ग से ऊंटों की तस्करी होती है। संभव है कि तस्कर हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से ऊंट लाते हो। ऊंट कहां से लाए जा रहे थे और कहां ले जाए जा रहे थे इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। बहल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सोमबीर, ढिल्लू, वसीम सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।