{"_id":"647503c2351781c5c40a8a04","slug":"temporary-increase-of-coaches-in-bhiwani-kanpur-train-bhiwani-news-c-21-1-145962-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी-कानपुर ट्रेन में हुई डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी-कानपुर ट्रेन में हुई डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी
Tue, 30 May 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 30 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ग्रीष्म कालीन मौसम के दौरान विभिन्न स्थानों पर जाने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। बीकानेर रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने गाड़ी संख्या 14723/14724, भिवानी-कानपुर-भिवानी रेल में भिवानी से एक से 30 जून तक और कानपुर से दो जून से एक जुलाई तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
गाड़ी संख्या 14701/14702 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल में श्रीगंगानगर से एक से 30 जून तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से तीन जून से दो जुलाई तक तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेल में हिसार से सात से 28 जून तक और कोयम्बटूर से 10 जून से एक जुलाई तक एक सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 22473/22474 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेल में बीकानेर से पांच जून से 26 जून तक और बान्द्रा टर्मिनस से छह जून से 27 जून तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है।