Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Temperature reaches 36.5 degrees, drizzle likely on 17-18

Bhiwani News: 36.5 डिग्री पहुंचा तापमान, 17-18 को बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 36.5 degrees, drizzle likely on 17-18
शहर के कृष्णा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को आसमान में छाए बादल।
भिवानी। जिले में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि 17 और 18 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दोपहर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद ही गर्मी बढ़ने लगी जिसके चलते दोपहर के समय बाजार सूने नजर आए। हालांकि शाम करीब छह बजे के बाद आसमान में बादल छाने से मौसम कुछ सुहावना हो गया और शहर के बाजारों व पार्कों में रौनक लौट आई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 20 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ व खुश्क रहेगा जबकि 17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 17 और 18 अप्रैल के दौरान आंशिक बादल छाने, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 19 और 20 अप्रैल को हवाओं में बदलाव के चलते मौसम फिर से साफ व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed