{"_id":"673a6ab9c0854e930e063254","slug":"tell-your-mann-ki-baat-to-the-government-through-gram-darshan-portal-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125867-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार को बताएं मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार को बताएं मन की बात
Mon, 18 Nov 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ग्रामीण अंचल के निवासी अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है।
इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है। इस पोर्टल पर ग्रामीणों की ओर से दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्राथमिकताएं तय करें। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है। लोग अपनी शिकायत व सुझाव https://gramdarshan.haryana.gov.in/ पर दर्ज करवा सकते हैं।
अपने गांव की ही शिकायत की जा सकेगी दर्ज :
ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थाई निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा। ग्रामीणों की ओर से दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैश बोर्ड पर दिखाई देंगे। इन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
एसएमएस से मिलेगी सुझाव शिकायत स्टेटस की जानकारी
पोर्टल पर सुझाव शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जनरेट होगी। जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के मध्यम से मिलती रहेगी।