फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Team of technical officers from HAFED headquarters reached Jui grain market, samples for mustard, will be tested

Bhiwani News: जूई अनाज मंडी में हैफेड मुख्यालय से पहुंची तकनीकी अधिकारियों की टीम, सरसों के लिए सैंपल, होगी जांच

Sun, 02 Jun 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Team of technical officers from HAFED headquarters reached Jui grain market, samples for mustard, will be tested
भिवानी। जूई अनाज मंडी में सरसों में मिलावटखोरी मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित हैफेड मुख्यालय की तकनीकी अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की और आढ़तियों के प्रतिष्ठानों से सरकारी खरीद की सरसों के सैंपल भी एकत्रित किए। इनकी अब विभागीय लैब में जांच होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सरसों की सरकारी खरीद में गड़बड़झाले और जूई मंडी में हुई मिलावटखोरी की सिलसिलेवार खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद हैफेड चंडीगढ़ मुख्यालय से तकनीकी विंग के डॉ. कृष्ण कुमार श्योराण, डॉ. सुमित की टीम ने जूई मंडी में पहुंचकर मामले की जांच की और हैंडलिंग एजेंटों के प्रतिष्ठानों पर मौजूद सरकारी खरीद की गई सरसों के सैंपल भी जांच के लिए एकत्रित किए, जिन्हें विभागीय लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, हैफेड की टीम ने जिले की अन्य मंडियों में भी पहुंचकर सरकारी खरीद में हैंडलिंग एजेंटों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की। हालांकि जिला स्तरीय कमेटी की अभी जांच होनी बाकी है। इससे पहले ही हैफेड ने सरसों की सरकारी खरीद में अनियमितता मामले में संज्ञान लिया है। मामला उजागर होने के बाद हैंडलिंग एजेंटों पर भी मंडी से झार को गायब कर दिया है। वहीं, साफ सुथरी सरसों के कट्टों में भराई भी करा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गेहूं की घटती ने बढ़ाई खरीद एजेंसी के अधिकारियों की मुश्किल
भिवानी जिले की मंडियों में हैफेड ने 5,34,700 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की थी। इसी तरह वेयर हाउस कारपोरेशन ने 3,05,460 क्विंटल गेहूं किसानों से खरीदा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 4,87,900 क्विंटल गेहूं किसानों से एमएसपी पर खरीद कर दिया था। ये गेहूं अब अधिकांश मंडियों से उठान हो चुका है, हैंडलिंग एजेंटों की प्रति क्विंटल खरीद पर 40 रुपये भुगतान भी अधिकारियों ने रोक दिया है। क्योंकि जब तक घटती की पूर्ति नहीं होगी तब तक उनका भुगतान नहीं होगा। अब सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारी गेहूं की घटती को भी पूरा कराने में जुटे हैं।
हैफेड मुख्यालय की तकनीकी अधिकारियों की टीम ने जूई मंडी में पहुंचकर सरसों मिलावट मामले की जांच की है। इस दौरान टीम ने हैंडलिंग एजेंटों के प्रतिष्ठानों से सरकारी खरीद की गई सरसों के सैंपल भी लिए हैं, जिनकी जांच होगी।

-संदीप पूनिया जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
गेहूं की सरकारी खरीद में अधिकांश मंडियों से गेहूं का शत प्रतिशत उठान हो चुका है। कुछ घटती हैं, ये रुटीन वर्क है, इस संबंध में सभी मंडियों में खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं जो खरीद कार्य देख रहे हैं वे इसकी पूर्ति कराएंगे और संबंधित किसानों को भुगतान भी हो चुका है।
-केके गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article