फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Team formed to prevent wastage of water

Bhiwani News: पानी की बर्बादी रोकने के लिए टीम गठित, होगी कार्रवाई

Mon, 10 Jun 2024 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jun 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Team formed to prevent wastage of water
जूई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पीने के पानी की बर्बादी को रोकने के लिए टीम गठित की है। पेयजल बर्बाद करने वालों पर अब कार्रवाई होगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन के माध्यम से कैरू उपमंडल अभियंता नवीन कुमार के मार्गदर्शन में पानी की बर्बादी करने वालों पर रोक लगाने के लिए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

यह टीम गांव में डोर टू डोर पहुंचेगी और आम लोगों को जागरूक करेगी। इस घर में नल पर वाल्व या टोंटी नहीं लगी होगी, उसको नोटिस दिया जाएगा। साथ ही अवगत कराया जाएगा कि नोटिस के बाद भी टोंटी नहीं लगी है तो विभाग उस पर जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में विभाग ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं कि इस अधिकारी भी औचक निरीक्षण करेंगे। पहले जुर्माना लगाने के बाद भी पानी बर्बादी करते हुए मिलता है तो दोबारा जुर्माना लगाया जाएगा और उसका पेयजल कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार और बलराम शर्मा ने कहा कि पेयजल बर्बादी को रोकना जरूरी है और इसमें गांवों के सभी ऑपरेटर भी सहयोग देंगे। विभागीय टीम में राजवीर शर्मा, राजेश दुहन, सोनू वर्मा, नसीब कुमार, पंकज सिंह आदि कार्मिकों को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed