{"_id":"665b7ed47e3f76722f06edf7","slug":"teachers-were-taught-new-tricks-of-teaching-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118149-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शिक्षकों ने सीखे विद्यार्थियों को आसान तरीके से पढ़ाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शिक्षकों ने सीखे विद्यार्थियों को आसान तरीके से पढ़ाने के गुर
Sun, 02 Jun 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में पढ़ाने के नए गुर सीखते भिवानी के अध्यापक।
अशोक भारद्वाज
भिवानी। शिक्षा विभाग ने बच्चों के कमजोर विषयों को लेकर विशेष रणनीति बनाई है। विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित के अध्यापकों को पढ़ाने के नए गुर सिखाए गए हैं। इसके तहत विषयों के सरलीकरण को लेकर अध्यापकों की ट्रेनिंग गुजरात में करवाई जा चुकी है। गुजरात में गुरुजी विद्यार्थियों को आसान तरीके से पढ़ाने के गुर सीख चुके हैं।
इसके लिए जिले से 6 अध्यापकों ने 28 मई से एक जून तक गुजरात के गांधीनगर स्थित आईआईटी में प्रशिक्षण पूरा किया है। रविवार को सभी अध्यापक वापस आएंगे। ट्रेनिंग से लौटने के बाद संबंधित शिक्षक जिले के अन्य शिक्षकों को बैच बनाकर ट्रेनिंग देंगे। हालांकि विभाग द्वारा इसको लेकर अभी शेड्यूल नहीं बनाया गया है। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विज्ञान और गणित विषय के विद्यार्थियों की दोनों विषयों में रूचि बनाने के लिए विज्ञान व गणित विषय के अध्यापक प्रशिक्षण लेने के लिए गुजरात के गांधी नगर स्थित आईआईटी पहुंच थे।
इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिविर में विज्ञान और गणित के अध्यापकों को विषय को किस तरह से पढ़ाया जाए और किसी नई तकनीक का इसमें इस्तेमाल किया जाए, इस बारे में अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। इससे विद्यार्थी इन दोनों विषयों को रूचि के साथ पढ़ सकें। इसके लिए राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की तरफ से प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रदेश के 100 अध्यापकों का चयन किया है। इनमें भिवानी जिले के छह अध्यापक शामिल है। इनके बाद जून-जुलाई में राज्य से 400 अध्यापकों को भेजा जाएगा। इनमें भिवानी जिले से 20 अध्यापक शामिल होंगे।
विज्ञापन
गणित और विज्ञान विषयों के प्रति विद्यार्थियों की होती है कम रूचि
शिक्षा विभाग के अनुसार गणित व विज्ञान विषय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की दोनों विषयों में कम रूचि होती है। विद्यार्थियों की दोनों विषयों में रूचि बढ़ाने के लिए विज्ञान और गणित के अध्यापकों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिलाया गुजरात में दिलाया गया है। प्रशिक्षण में आईआईटी के एक्सपर्ट द्वारा अध्यापकों पढ़ाने की नई तकनीक बताई गई है। यहां पर क्रिएटिव लर्निंग सेंटर स्थापित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किस प्रकार से नई तकनीक का इस्तेमाल करके विद्यार्थियों की दोनों विषयों में रूचि बढ़ाई जाए। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद विज्ञान व गणित के अध्यापक यहां आने पर अन्य अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बच्चों को नई तकनीक से दोनों विषय पढ़ाए जाएंगे।
इन अध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा
- पूनम, पीजीटी मैथ, राजकीय माॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू
- बजरंग, पीजीटी बायोलॉजी, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी
- नीरज, पीजीटी, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारू
- संजय, पीजीटी फिजिक्स, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लोहारू
-राकेश रोहिल्ला, पीजीटी राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी
- सैलेश, पीजीटी फिजिक्स, लेघां
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले विज्ञान और गणित के अध्यापकों को गुजरात में प्रशिक्षण दिलाया गया है। इसके तहत जिले से 6 अध्यापकों ने 28 मई से 1 जून तक गुजरात के गांधीनगर स्थित आईआईटी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनके बाद जुन- जुलाई में राज्य से 400 अध्यापकों को भेजा जाएगा। जिनमें भिवानी जिले से 20 अध्यापक शामिल होंगे। -रोहित इंदोरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ भिवानी।