{"_id":"6883c5170c3091cc28005f71","slug":"teachers-submitted-a-memorandum-to-the-executive-beo-in-protest-against-non-academic-activities-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137322-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में शिक्षकों ने कार्यकारी बीईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में शिक्षकों ने कार्यकारी बीईओ को सौंपा ज्ञापन
Fri, 25 Jul 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौेंपते कर्मचारी।
बवानीखेड़ा। नई शिक्षा नीति के तहत एसएमसी मर्जिंग, विद्यालय मर्जिंग और शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लिए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय शिक्षकों ने कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी जयबीर के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में राजबीर, रामनिवास, संदीप पूनिया, संतू सिंह, हरफूल सिंह, विजय व कैलाश शामिल रहे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रतिदिन नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षकों ने मांग की कि एसएमसी व विद्यालय मर्जिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और अध्यापकों से गैर शैक्षणिक कार्य लेना बंद किया जाए। इसके साथ ही शिक्षकों की एसीपी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति सहित अन्य लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यकारी बीईओ से इन मुद्दों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान सुनिश्चित कराने की मांग की।