फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teacher killed after being hit by a bus at Obra Chowk

Bhiwani News: ओबरा चौक पर बस की टक्कर से अध्यापिका की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teacher killed after being hit by a bus at Obra Chowk
बहल (भिवानी)। गांव ओबरा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बस की टक्कर से 42 वर्षीय जेबीटी अध्यापिका पूनम देवी की मौत हो गई। वह ओबरा चौक पर सामान लेने दुकान की ओर जा रही थीं तभी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भिवानी के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पूनम देवी ढाणी ओबारा के राजकीय विद्यालय में कार्यरत थीं। पुलिस को दी शिकायत में ओबरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी पूनम देवी के साथ स्कूटी पर घरेलू सामान लेने गया था। ओबरा चौक पहुंचने पर पूनम देवी दुकान की ओर जाने लगीं तभी पीछे से तेज गति और कथित लापरवाही से आ रही बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी गिर गई और पूनम देवी बस के नीचे आ गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भिवानी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शिकायतकर्ता के अनुसार बस के आगे अंग्रेजी में ‘सालासर एक्सप्रेस’ लिखा हुआ था। जांच अधिकारी उग्रसेन ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को शव का पोस्टर्माटम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed