फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tea and goods are being sold at Vita booth by breaking the wall of government school.

Bhiwani News: सरकारी स्कूल की दीवार तोड़कर वीटा बूथ पर बेचा जा रहा चाय व सामान

Sat, 21 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tea and goods are being sold at Vita booth by breaking the wall of government school.
दीवार तोड़कर बनाया गया काउंटर। 
भिवानी। शिक्षा विभाग में एक के बाद एक नए कारनामे सामने आ रहे हैं। ताजा मामला अब शहर के मॉडल संस्कृति विद्यालय का है। जहां विद्यालय परिसर के अंदर लगे वीटा बूथ संचालक ने स्कूल के पिछले हिस्से की दीवार ही तोड़ डाली और बाहरी लोगों को चाय के साथ अन्य खाने-पीने की चीजें बेचने लगा। जिससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

हालांकि विद्यालय प्रशासन की तरफ से स्कूल के पिछले हिस्से व खेल मैदान की तरफ की दीवार को काफी ऊंचा इसीलिए उठाया गया था कि कोई बाहरी व्यक्ति अंदर प्रवेश न कर सके। लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर वीटा बूथ पर धड़ल्ले से खाने-पीने की चीजें बाहरी लोगों को बेची जा रही है। दरअसल शिक्षा विभाग ने विद्यालय परिसर में बच्चों की सेहत के लिए वीटा बूथों को खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन वीटा बूथ के लिए जगह और दायरा भी निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

शहर के मॉडल संस्कृति सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की तरफ वीटा बूथ संचालक ने अपना बूथ तो विद्यालय परिसर के अंदर बना लिया, लेकिन पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर बाहरी लोगों को भी खाने-पीने की चीजें बेचने लगा। जबकि विद्यालय परिसर के अंदर पिछले हिस्से का गेट भी सुरक्षा की दृष्टि से स्थायी तौर पर बंद करा दिया गया है। लेकिन बूथ संचालक ने पिछले हिस्से की दीवार तक तोड़ डाली, जिसकी भनक विद्यालय प्रबंधन तक को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed