फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tanvi coming out from the streets of the village is showing the magic of hockey stick at the national level

Bhiwani News: गांव की गलियों से निकल तनवी दिखा रही राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी स्टिक का जादू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tanvi coming out from the streets of the village is showing the magic of hockey stick at the national level
खिलाड़ी तनवी।
भिवानी। जिले के गांव बापोड़ा की गलियों से निकल कर हॉकी खिलाड़ी तनवी राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का जादू दिखा रही है। तनवी ने 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला स्पर्धा में मध्य प्रदेश टीम की तरफ से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा भी तनवी राष्ट्रीय व स्कूली स्तर पर पदक हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन

खिलाड़ी तनवी मूलरूप से जिले के गांव बापोड़ा की रहने वाली है। तनवी ने गांव के सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर सीनियर खिलाड़ियों को अभ्यास करता देख हॉकी स्टिक थामी। अपने खेल की शुरूवात में तनवी 2020 में दौड़ का अभ्यास करने मैदान पर जाती थी। जब वह सीनियर खिलाड़ियों को खेलता देखती तो तनवी के मन में भी हॉकी खेलने का विचार आया।
विज्ञापन

इसके बाद कोच वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हॉकी खेलना शुरू किया। दो साल तक गांव में अभ्यास करने के बाद तनवी ने गांव में सुविधाओं की कमी के चलते शहर के भीम स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया। इसके बाद कोच नीरज कुमार से हॉकी के गुर सीख फिलहाल तनवी मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित एमपी हॉकी खेल अकादमी में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed