फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tamanna first in 36 kg weight category of Judo competition

Bhiwani News: जूडो स्पर्धा के 36 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना प्रथम

Tue, 05 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tamanna first in 36 kg weight category of Judo competition
भीम स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियाें  से बातचीत करते शिवकुमार
भिवानी। भीम स्टेडियम में मंगलवार को बालिकाओं की अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की खंडस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर ने किया। प्रतियोगिता में भिवानी ब्लॉक के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


जूडो स्पर्धा में 36 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना, 40 किलोग्राम भार वर्ग में रश्मी, 44 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान, 48 किलोग्राम भार वर्ग में कनिष्का, 52 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु, 57 किलोग्राम भार वर्ग में नितिका, 63 किलोग्राम भार वर्ग में तन्वी, 70 किलोग्राम भार वर्ग में अन्नु व 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अंशिका प्रथम रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ द्वारा की गई।
विज्ञापन


खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में आयोजन समिति में रीमा परमार प्राचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कला, सीमा सरदाना, पवन शास्त्री स्टेट अवॉर्डी, रविंदर वैद प्राचार्य, प्रवेश गौतम, अनिल अलवासिया, सत्यवान कोच, अनिल काटपालिया, सह प्रभारी विनोद पिंकू रहे। विनोद पिंकू ने बताया कि लड़कियों की अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की भिवानी की ब्लॉक की विजेता टीम 22 अगस्त से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे ना केवल शारीरिक ऊर्जा का विकास होता है, बल्कि युवा मानसिक रूप से भी मजबूत बनते है। ऐसे में प्रत्येक युवा को किसी ना किसी खेल में जरूरी भाग लेना चाहिए।



-ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

परिणामों की जानकारी देते हुए पीटीआई विनोद पिंकू ने बताया कि जूडो की अंडर-19 आयु वर्ग की 36 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा, 40 किलोग्राम भार वर्ग में गुंजन, 44 किलोग्राम भार वर्ग में सरिता, 48 किलोग्राम में रीना, 52 किलोग्राम भर वर्ग में मीनू, 57 किलोग्राम भार वर्ग में किरण, 63 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा, 70 किलोग्राम भार वर्ग में राखी व 70 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में लक्षित प्रथम रहे। अंडर-17 आयु वर्ग की बैंडमिंटन स्पर्धा में सखी, गारिका, शैफाली, मिष्ठी विजेता रहे। अंडर-19 आयु वर्ग की बैंडमिंटन स्पर्धा में रविना, मीनाक्षी, किरण विजेता रहे। विनोद पिंकू ने बताया कि खेल ट्रायल के रूप में सॉफ्टबॉल अंडर-17 लड़कियों में वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल घुसकानी की टीम व अंडर-17 अंडर-19 लड़कियों में तिगड़ाना स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। इसमें बालाजी सीनियर सेकंडरी स्कूल कलिंगा अंडर-17 टीम के खिलाड़ियों का भी हिस्सा रही। कबड्डी में अंडर-19 आयु वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा व अंडर-17 लड़कियों में फूलन दे स्कूल धनाना की टीम विजय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed