फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Talented students of government schools will enjoy the valleys

Bhiwani News: सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थी उठाएंगे वादियों का आनंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Talented students of government schools will enjoy the valleys
शहर के सामान्य बस स्टैंड से मनाली टूर  के लिए रवाना होते विद्यार्थी व स्टाफ। 
भिवानी। जिले के सरकारी स्कूलों के 101 बच्चों का दल रविवार को मनाली में आयोजित साहसिक शिविर के लिए रवाना हुआ। इस दल को जिला परियोजना सहायक विवेक अदलखा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिविर में जाने वाले 49 लड़कों और 52 लड़कियों को जिले के 15 सरकारी स्कूलों से मेरिट के आधार पर चुना गया है।
विज्ञापन

बच्चों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार एस्कॉर्ट टीचर भी साथ भेजे गए हैं। इस अवसर पर विवेक अदलखा ने कहा कि हरियाणा सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। यह साहसिक शिविर बच्चों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम है। दल के साथ यूथ एंड इको डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। कमल शर्मा ने बताया कि इस शिविर में रॉक क्लाइम्बिंग, रीवर क्रॉसिंग, रोप वॉक और ट्रैकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां शामिल होंगी। जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में सहायक होंगी। बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए चालक दीपक व मुकेश और परिचालक जितेंद्र व प्रदीप को भेजा गया हैं। इस अवसर पर कमल शर्मा, डॉ. सरिता, मनोज शर्मा, डॉ. निशा, आनंद, संदीप, प्राचार्य दलबीर, आनंद यादव, राजेश कुमार और प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed