{"_id":"66e61edb466fd5dac108b464","slug":"take-the-responsibility-of-elections-seriously-ranjit-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123106-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं : रंजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं : रंजीत
विज्ञापन
भिवानी में लघु सचिवालय डीआरडीए सभागार में नोडल अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश देते
भिवानी। लघु सचिवालय डीआरडीए सभागार में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर जिला में गठित विभिन्न कमेटियों के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ आईएएस सामान्य ऑब्जर्वर रंजीत कुमार सिंह ने प्रत्येक नोडल अधिकारी से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से करना सबसे जरूरी है।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी किसी स्तर पर लापरवाही न बरतें। समीक्षा बैठक में ऑब्जर्वर सुजल जयंतीभाई मयात्रा आईएएस, पुलिस ऑब्जर्वर विनोद कुमार आईपीएस और खर्च ऑब्जर्वर शेटे मोतीलाल सहदेव आईआरएस ने भी जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने जिला में विधानसभा चुनाव को लेकर की गई तैयारियों के बारे में तथा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने जिला में सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जिला में विधानसभा चुनाव को लेकर चारों विधानसभा क्षेत्रों में की गई तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने अलग-अलग टीमों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। ऑब्जर्वर रंजीत कुमार सिंह आईएएस ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला में शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव को संपन्न कराने को लेकर सबसे जरूरी है कि बाहर से आने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी की जाए ताकि अवैध रूप से धनराशि, हथियार या शराब जिला में प्रवेश न करने पाए। इसके लिए विशेषकर लोहारू विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान की सीमा पर कड़ी निगरानी हो। सीमा पर लगे नाकों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी होनी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान ऑब्जर्वर सुजल जयंतीभाई मयात्रा आईएएस और खर्च ऑब्जर्वर शेटे मोतीलाल सहदेव आईआरएस ने भी नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप कार्य करने के बारे में जरूरी निर्देश दिए।
होटल और रेस्टोरेंटों पर छापामार कार्रवाई हो : पुलिस ऑब्जर्वर
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस ऑब्जर्वर विनोद कुमार आईपीएस ने निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान जिला के सभी होटल, ढाबों व रेस्टोरेंटों पर छापामार कार्रवाई करें और वहां पर ठहरे हुए व्यक्तियों की गहनता से पूछताछ हो ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना से बचा सके। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में अपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर हो। गांवों में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए।
सभी विधानसभाओं में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित : डीसी
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने बताया कि जिला में जिला की चारों विधानसभाओं में कुल आठ लाख 75 हजार 902 मतदाता हैं तथा 941 पोलिंग बूथ हैं। सभी विधानसभाओं में पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, रैंप व शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। दिव्यांगजन व 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं की पहचान कर ली गई है और उनके पोलिंग बूथ या मतदान केंद्र पर वोट करने के बारे में भी पूछा जा चुका है, उनकी सुविधा के अनुरूप उनके लिए मतदान की व्यवस्था कर दी जाएगी। सभी एफएसटी, एसएसटी, वीडियो विविंग टीम, पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन भी किया जा चुका है। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया है, जहां पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए समुचित वाहनों की व्यवस्था की गई है।
संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की है पैनी नजर : एसपी
समीक्षा बैठक में एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि लोहारू क्षेत्र के साथ लगते राजस्थान के जिला चुरू, झुंझुनु और हनुमानगढ़ के पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर तालमेल है। जिला में नाकों व राजस्थानी सीमा से आने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। जिला में संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी नजर है ताकि किसी प्रकार की कोई आपराधिक घटना न हो। उन्होंने बताया कि लाइसेंसशुदा हथियार जमा करवा लिए गए हैं।