फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Take out a rally and tell about the ill effects of increasing population

Bhiwani News: रैली निकालकर बताए बढ़ती आबादी के दुष्प्रभाव

Fri, 28 Jun 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Take out a rally and tell about the ill effects of increasing population
चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिख
भिवानी। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में बढ़ती आबादी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों और इससे जुड़े सभी मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर उन्हें जागरूक करना है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दंपती संपर्क पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एएनएम, जीएनएम की छात्राएं तथा एमपीएचडब्ल्यू ने शहर में रैली निकाल कर जागरूक किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के पार्क में पौधरोपण भी किया। उन्होंने बताया कि इस मौसम में पौधा लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करनी भी जरूरी है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि जिला भिवानी में 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा। वहीं 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की संस्थाओं में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक दवाओं के प्रयोग से लेकर सुरक्षित यौन संबंधों के बारे लोगों को बताया जाएगा। पखवाड़े के दौरान लोगों को नसबंदी करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. अंजली ने बताया कि परिवार नियोजन के बारे में समय-समय पर जागरूक शिविर भी लगाए जाते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बवानीखेड़ा में प्रत्येक वीरवार को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारू में प्रत्येक मंगलवार को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोशाम में प्रत्येक सोमवार को तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवानी में प्रत्येक शुक्रवार को नसबंदी व नलबंदी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed