{"_id":"62f2436243f60450545d7518","slug":"swift-car-collided-with-haryana-roadways-bus-in-bawani-khera","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: हरियाणा रोडवेज की बस से टकराई स्विफ्ट कार, गड्ढों में गिरी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: हरियाणा रोडवेज की बस से टकराई स्विफ्ट कार, गड्ढों में गिरी कार, चालक घायल
Tue, 09 Aug 2022 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:54 PM IST
सार
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हरियाणा रोडवेज की बस हांसी से कस्बा बवानीखेड़ा की तरफ आ रही थी। कस्बे के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार से बस की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बवानी खेड़ा में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा के हांसी मार्ग पर मंगलवार को हरियाणा रोडवेज की बस और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक मैनपाल घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने हांसी के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से गंभीर हालत में उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हरियाणा रोडवेज की बस हांसी से कस्बा बवानीखेड़ा की तरफ आ रही थी। कस्बे के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार से बस की भिड़ंत हो गई। आपसी टक्कर में कार गड्ढों में जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चालक मैनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से एंबुलेंस में मैनपाल को हांसी के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन