फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Suspects being Niklwayi call detail, will act: Dhankar

संदिग्धों की निकलवाई जा रही कॉल डिटेल, होगी कार्रवाई: धनखड़

Fri, 26 Feb 2016 01:11 AM IST
भिवानी/चरखी दादरी ब्यूरो ।
भिवानी/चरखी दादरी ब्यूरो । Updated Fri, 26 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Suspects being Niklwayi call detail, will act: Dhankar

भिवानी/चरखी दादरी। राज्य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। यह पता लगाया जाएगा कि किसने किससे क्या बात की। इस पूरे प्रकरण में जो भी दोषी मिला, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने इस फसाद के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

बृहस्पतिवार को सरकारी रेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए धनखड़ ने कहा कि विवाद में मारे गए निर्दोषों, आगजनी, तोड़फोड़ के शिकार लोगों को ही मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछला एक सप्ताह खौफनाक रहा। जन-धन विश्वास की हानि हुई और हरियाणा बहुत पीछे चला गया। अब फिर से भाईचारा कायम करने की जरूरी है। साथ ही यह आग किसने लगाई यह उजागर करने का वक्त है। उन्होंने कहा कि सरकार नुकसान का सर्वे करवा रही है और जल्द पीड़ितों को मदद दी जाएगी। जो लोग निर्दोष मारे गए है उन्हें पूर्ण मुआवजा मिलेगा। कृषि मंत्री ने आरक्षण विवाद के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। कांग्रेस ने गलत तरीके से आरक्षण लागू किया जो सुप्रीम कोर्ट में नहीं रुका। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आग किसने लगाई, उन्हें उजागर किया जाएगा। इस मौके पर ऋषि प्रकाश शर्मा, विधायक बिशंबर वाल्मीकि, सुखविंद्र  मांढ़ी, ताराचंद अग्रवाल, रीतिक वधवा,  शंकर धूपड़, नंदराम धानिया, डॉ. रविकांत भीष्म, डॉ. एनके चौधरी, सुनील चौहान, शिवकुमार पाराशर, राजेश, धीरज सैनी आदि मौजूद रहे।

कई सवालों का धनखड़ ने नहीं दिया जवाब

कृषि मंत्री मीडिया के सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए। ज्यादातर सवालों को यह कहकर टाल गए कि यह राजनीति का समय नहीं। पार्टी में मुआवजे पर मंत्रियों में मतभेद पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी एक है। दो नेताओं द्वारा पूरी पार्टी हाइजेक करने, सरकार द्वारा मामले में समय रहते कोई कदम नहीं उठाने, मुआवजे की घोषणा पर मंत्रियों में ही विवाद होने जैसे कुछ सवालों पर कृषि मंत्री बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि अब समय राजनीति करने का नहीं बल्कि विश्वास बहाली करने की जरूरत है। 

सामूहिक बलात्कार की केवल अफवाहें

औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस दौरान यह भी अफवाहें रही कि महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ है। मंत्री ने सांसद राजकुमार सैनी द्वारा दिए जा रहे बयानों पर कहा कि भाजपा सरकार ने सांसद राजकुमार सैनी से किनारा कर लिया है। उसे सरकार ने  पूरी तरह अवगत करा दिया गया है। 

भारी सुरक्षा में रहे कृषि मंत्री

विवाद के बीच रोहतक में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाने की घटना के बाद कृषि मंत्री की सुरक्षा में भारी फोर्स नजर आया। पुलिस फोर्स के अलावा सेना के जवान भी रेस्ट हाउस के अंदर व बाहर तैनात रहे। भारी पुलिस सुरक्षा में ही कृषि मंत्री शहर से रवाना हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed