फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Surat a condition: The men's toilet of the city station was locked, then the toilets were opened with broken seats

सुरत ए हाल: सिटी स्टेशन के पुरुष शौचालय पर जड़ा ताला, तो चालू किए शौचालयों की टूटी पड़ी सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Surat a condition: The men's toilet of the city station was locked, then the toilets were opened with broken seats
सिटी स्टेशन ​पर टूटी पड़ी शौचालय  टूटी सीट।
भिवानी।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी स्थित सिटी रेलवे स्टेशन का नव-निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है। उससे पहले ही स्टेशन के शौचालयों की सीट, वॉशवेसन को तोड़ दिया गया है तो वहीं पानी के नल पर लगी हुई टोंटी पर ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। स्टेशन पर पहले के मुकाबले आम लोगों का आवागमन तेज होने से स्टेशन पर यात्री सेवाओं को गति देने के बजाए शौचालय की सीट टूटी होने और पानी के नल से टोंटी चोरी होने से इन सेवाओं पर अंकुश भी लगा हुआ है। सुरक्षा के नजरिए से भी सिटी स्टेशन पर अभी कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगाई गई पोल लाइट को भी कई बार चोरों के ने निशाना बनाया है। स्टेशन पर किसी गार्ड की तैनाती न होने और सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण यहां देर शाम शराबियों का भी जमावड़ा रहता है। आमजन की आवाजाही बंद होने के बाद शराबी सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही अपनी बाइक के साथ अंदर घुस जाते हैं और स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ गाली-गलौज व जान से मारने के धमकी भी देते हैं। सिटी स्टेशन सार्वजनिक स्थल होने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा के पैमाने के हिसाब से स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे और स्टेशन गार्ड की तैनाती होनी बेहद जरूरी है। नहीं तो सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य में असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। समय रहते इस पर रेलवे प्रशासन का ध्यान दिया जाना चाहिए।



सिटी स्टेशन पर आसपास के असामाजिक तत्वों द्वारा शौचालयों की सीट और नल से टोंटी को चोरी किया गया है। स्टेशन पर गार्ड की तैनाती न होने के कारण इन सब घटनाओं को अंजाम दिया गया है। दो शौचालयों को यात्रियों के लिए चालू किया गया है। पुरुष शौचालय को असामाजिक तत्वों के कारण ताला लगाया गया है।
विज्ञापन

-संजीव कुमार, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article