फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Superintendent of Police inspected Loharu police station

Bhiwani News: पुलिस अधीक्षक ने किया लोहारू थाने का निरीक्षण

Sun, 18 May 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 18 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police inspected Loharu police station
वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।
लोहारू। पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने लोहारू थाने का निरीक्षण कर थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड का निरीक्षण करने के साथ महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की और कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक लोहारू निरीक्षक अशोक कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाए। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुने। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाए। उन्होंने थाने के अनुसंधानकर्ता की बैठक लेकर अभियोग में निष्पक्ष व समय के अंदर प्रभावी पुलिस कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने प्रबंधक थाना लोहारू को शाम व रात्रि के समय प्रभावी गश्त करने व चेकिंग व नाकाबंदी के समय ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, ब्लैक फिल्म लगे वाहन की गहनता से चेकिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने पांच घंटे चलाया अभियान, 690 वाहनों की जांच की

भिवानी। पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस ने पांच घंटे तक शहर के प्रमुख चौक, बाजार व सड़क मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 690 वाहनों की जांच की। वहीं असामाजिक तत्व व अपराधियों पर पुलिस के द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत नाकाबंदी के दौरान 33 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं एक वाहन को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed