{"_id":"68278ec421e5a031600e5a6c","slug":"super-100-level-two-results-released-34-students-of-district-get-success-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134187-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुपर 100 लेवल दो का परिणाम जारी जिले के 34 विद्यार्थियों ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुपर 100 लेवल दो का परिणाम जारी जिले के 34 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
Sat, 17 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 17 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या विद्यालय का मुख्य द्वार।
भिवानी। शिक्षा विभाग ने विकल्प फाउंडेशन सुपर 100 के तहत आयोजित करवाई गई लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम जारी किया है। जिसमें जिले के 34 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। चयनित विद्यार्थियों को अब 25 मई को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर 100 कैंपस में दाखिला दिया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे कैंपस में पहुंचना होगा।
विकल्प फाउंडेशन की तरफ से होनहारों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। सुपर 100 कार्यक्रम विद्यार्थियों को अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रहा है। शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों को आईआईटी एवं मेडिकल जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी प्रदान करता है।
चयनित विद्यार्थी देश के सर्वोच्च संस्थानों में दाखिला पाने के लिए आईआईटी और एमबीबीएस में दाखिला की तैयारी करेंगे। जिले में लेवल दो में सफल होने वाले जिले के 34 विद्यार्थी अब दो साल तक कुरुक्षेत्र स्थित गांव बारना के सुपर-100 कैंपस में रहकर आईआईटी-नीट एग्जाम की कोचिंग लेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले के सात खंड़ों के विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा
सुपर 100 की परीक्षा के सात खंडों के विद्यार्थियों ने पास की है। जिनमें भिवानी खंड के 13, लोहारू खंड के 2, तोशाम खंड के 8, कैरू खंड के 3, सिवानी खंड के 4, बहल खंड के 2 व बवानीखेड़ा खंड के 2 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा पास करने वालों में सबसे ज्यादा विद्यार्थी भिवानी खंड के हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दाखिले के लिए अनिवार्य दस्तावेज
- चयनित विद्यार्थी को मूल आधार कार्ड व 2 फोटो कॉपी ले जानी होगी।
- माता-पिता के आधार कार्ड की दो प्रति।
- विद्यार्थी द्वारा हाल ही में बनवाए गए 3 पासपोर्ट साइज फोटो व 2 माता-पिता के फोटो
- 10वीं कक्षा के परिणाम की प्रोविजनल मार्कशीट।
- सुपर-100 लेवल टू का एडमिट कार्ड।
- विद्यार्थी का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विभाग ने सुपर 100 के लेवल दो का परीक्षा परिणाम जारी किया है। जिले के 34 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। अब ये विद्यार्थी कुरुक्षेत्र स्थित सुपर 100 कैंपस में रहकर आईआईटी-नीट एग्जाम की कोचिंग लेंगे। 25 मई को चयनित विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया का आयोजन करवाया जाएगा।
- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, भिवानी।