फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sunshine broke through the fog and a minimum temperature of 1.2 degrees, offering partial relief from the cold

Bhiwani News: धुंध और 1.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के बीच खिली धूप, ठंड से मिली आंशिक राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sunshine broke through the fog and a minimum temperature of 1.2 degrees, offering partial relief from the cold
​भिवानी के लघु चिड़ियाघर में ​स्थित अपने बाड़े में धूप लगाते  मगरमच्छ। संवाद
भिवानी। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री और घनी धुंध के बीच शुक्रवार सुबह धूप खिलने से लोगों को ठंड और ठिठुरन से आंशिक राहत मिली। सुबह से ही धूप निकलने के कारण शहर के पार्कों और लघु चिड़ियाघर में बच्चों के साथ-साथ बड़ों की चहल-पहल नजर आई वहीं वन्यजीवों ने भी धूप का आनंद उठाया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

धूप निकलते ही लघु चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ किनारों पर धूप सेकते दिखाई दिए। बब्बर शेर के बाड़े में शेरा और सिंघम अपने पिता सिंबा के साथ मस्ती करते नजर आए। मौसम साफ होने से चिड़ियाघर में आम दिनों की तुलना में ज्यादा चहल-पहल रही। लघु चिड़ियाघर पहुंचे महेश कुमार, मदन, कविता और चंचल ने बताया कि वे बच्चों के साथ वन्यजीवों को देखने आए हैं। पिछले कई दिनों से घनी धुंध और लगातार गिरते तापमान के कारण शीतलहर का असर बना हुआ था जिससे बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही रहने को मजबूर थे। धूप निकलने से मौसम में कुछ सुधार हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन दिनों स्कूली बच्चों की छुट्टियां भी आगे बढ़ा दी गई हैं ऐसे में धूप खिलने पर बच्चे बाहर निकलकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। शहर के नेहरू पार्क और सेंट्रल पार्क में भी बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। आम दिनों की तुलना में शुक्रवार को मौसम साफ रहा और तापमान में भी हल्की राहत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed